फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager fell in bike collision, died due to Bolero coming down

बाइक की टक्कर से छिंटककर सड़क पर गिरे किशोर को बोलेरो ने रौंदा, मौत1

Sat, 15 Oct 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager fell in bike collision, died due to Bolero coming down
ललितपुर। बाइक की टक्कर से छिटककर सड़क पर गिरा बाइक सवार छात्र को सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्र गल्ला मंडी से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्र 17 वर्षीय आनंद कुशवाहा पुत्र कांशीराम शुक्रवार को गांव के ही मुकेश कुशवाहा के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर गल्ला मंडी अनाज बेचने के लिए गया था। रात करीब नौ बजे आनंद अपने साथी मुकेश के साथ बाइक से ही घर वापस लौट रहा था। अभी उनकी बाइक ग्राम गनगौरा के पास ही पहुंची थी। वहीं पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक बेकाबू हो गई और उस पर सवार आनंद छिटककर सड़क गिर गया। इससे पहले कि आनंद संभल पाता, वह सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed