फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager dies due to injection of fake, accused absconding

Lalitpur News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत, आरोपी फरार

Sat, 19 Aug 2023 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to injection of fake, accused absconding
जखौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बूचा निवासी एक किशोर के पैर में चोट लगने पर उसने मनगुवां गांव के एक झोलाछाप से उपचार कराया। आरोप है कि बीते गुरुवार को झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। झोलाछाप खुद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम बूचा निवासी नाथूराम के पुत्र विपेंद्र (16) के पैर में साधारण चोट लग गई थी। इसका उपचार वह पास के गांव मनगुवां में एक झोलाछाप से करा रहा था। नाथूराम ने बताया कि गुरुवार को पैर में दर्द होने पर विपेंद्र शाम करीब पांच बजे बाइक से झोलाछाप के पास गया तो उसने एक इंजेक्शन लगा दिया इससे कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो झोलाछाप परिजनों को सूचना दिए बगैर उसे अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन देर तक बेटे के न लौटने पर उसे खोजते हुए मनगुवां गांव पहुंचे। यहां पता चला कि आरोपी उसके बेटे को लेकर जिला अस्पताल गया है। देर रात जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो उसका बेटा मृत मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने हाईपावर इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन बोले - पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, तब पहुंचे एसपी के पास
किशोर के पिता नाथूराम ने आरोप लगाया कि उन्होंने थाना पुलिस से पोस्टमार्टम की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को उन्होंने एसपी मोहम्मद मुश्ताक से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तब जाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - अशोक कुमार, थाना प्रभारी, जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed