फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager dies due to high tension wire fall, mother who went to save her also got scorched

हाईटेंशन तार गिरने से किशोर की मौत, बचाने गई मां भी झुलसी

Sun, 19 Jun 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to high tension wire fall, mother who went to save her also got scorched
ललितपुर। थाना मड़ावरा के गांव रमेशरा में सड़क पर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने एक किशोर की मौत हो गई। जबकि बेटे को बचाने गई मां भी करंट लगने से झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार फोन करके बिजली बंद कराई और मां बेटे को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती करते हुए उपचार शुरु कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम रमेशरा निवासी सुमित (17) पुत्र हल्के सेन शनिवार सुबह घर से निकलकर गांव में किसी काम से जा रहा था। वह अभी घर से कुछ ही दूर सड़क पर ही पहुंचा था कि अचानक से हाईटेंशन तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया और काफी देर तक तड़पता रहा। तभी वहां उसकी मां भी घर के बाहर आ गई। बेटे को तड़पता देख वह तत्काल दौड़ते हुए बेटे को बचाने के लिए चली गई। जहां उसने बेटे को उठाने का प्रयास किया, तो उसे भी करंट लग गया और वह भी झुलस गई। हाईटेंशन लाइन के तारों का करंट इतना तेज था कि कुछ दूर खड़े एक बालक को भी झटका लगा, जिससे वह भी दूर जा गिरा। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल बिजली बंद कराई और लाठियों से तारों को अलग करके दोनों मां बेटे को उठाया। उन्हें पहले से गांव सैदपुर में निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने हालत गंभीर बताने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत सुमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी मां सुनीता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया। मृतक के चाचा विश्वनाथ में बताया कि उसका भतीजा सुमित तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था और वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मजदूरी करने परिवार के साथ लौटना था चित्रकूट
मृतक सुमित और उसके सभी परिजन चित्रकूट में मजदूरी करते थे और वहीं रहते थे। वह आठ दिन पहले ही गांव लौटे थे और शनिवार की रात को उन सभी को चित्रकूट लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed