फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenage girl found hanging from a dupatta in the room

Lalitpur News: कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिली किशोरी

Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl found hanging from a dupatta in the room
- भाई ने कारण बताया अज्ञात, कहा- परिजन मंदिर गए थे, घर पर अकेली थी बहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली/ललितपुर। कस्बा पाली के मोहल्ला पंडयाना निवासी वैशाली (17) का शव बुधवार की शाम को घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

मृतका के बड़े भाई अंकित ने बताया कि बुधवार को घर के सभी लोग मंदिर कार्यक्रम में गए थे। जबकि घर पर वैशाली थी। शाम को जब वह घर आया और अंदर कमरे में पहुंचा तो यहां उसकी बहन वैशाली दुपट्टे के फंदे पर मृतावस्था में लटकती हुई मिली। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर थाना पाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर नमूने एकत्रित किए। मृतका के भाई अंकित ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतका तीन भाइयों की छोटी बहन थी। क्षेत्राधिकारी पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed