{"_id":"5fc158978ebc3e9b946f6328","slug":"teen-raped-life-threat-to-victim-family-lalitpur-news-jhs182122913","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म कर, परिवार को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म कर, परिवार को जान से मारने की दी धमकी
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
rape graphic.jpg
- फोटो : rape graphic.jpg
Link Copied
तालबेहट (ललितपुर)। थाना कोतवाली के अंतर्गत एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के बाद धमकी देकर जबरन उसकी मांग भरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। कंप्यूटर सीखने रोजाना तालबेहट जाती है। गांव का ही एक व्यक्ति जो उसके पिता के साथ तालबेहट आता-जाता है। कुछ दिन पहले उसने उसे एक मोबाइल दिया था। जिसके बाद एक दिन शाम को फोन के बहाने एकांत में बुलाया और जबरन गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गई। एक दिन वह उसे जबरन बाइक पर बिठाकर हजारिया मंदिर तालबेहट ले गया। जहां पर जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरकर मोबाइल से फोटो खींच ली। जिसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद वह आए दिन परेशान करने लगा। 24 नवंबर को दोपहर एक बजे वह उसे अपनी बाइक पर बिठाकर तालबेहट से थाना गांव ले गया। जाते समय रास्ते में अश्लील हरकतें की। इसी दौरान जाते समय पहचान के एक व्यक्ति ने देख लिया। जिसने पिता को सूचना दी और पिता को थाना गांव लेकर आया। पिता ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।