{"_id":"616736a19a0fea3ebf30e379","slug":"teen-gangraped-statement-record-lalitpur-news-jhs2065444143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
court.jpeg
- फोटो : court.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच किशोरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसके बयान दर्ज कराए गए। अब कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।
इस मामले में मंगलवार को किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ एवं सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों सहित 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ छह साल से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद किशोरी का जिला महिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया और धारा 161 के तहत उसके बयान दर्ज किए थे। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने किशोरी को न्यायालय में पेश किया। जहां देर शाम को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
कई आरोपी अंडरग्राउंड, कई सीमा के बाहर भाग रहे
पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में आगे की कार्रवाई भी तेज कर दी है। जिससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई आरोपी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए खुद को अंडरग्राउंड कर लिया है या जिले की सीमा से भागने की जुगत में लगे हुए हैं।
----------
डीआईजी पहुंचे ललितपुर, पीड़िता से ली जानकारी
किशोरी के साथ सामूूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार की देर शाम को डीआईजी झांसी जोगेंद्र सिंह अचानक से ललितपुर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की पूरी ली और अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए आरोपियों के बारे में भी गहनता से पूछताछ की। इसके बाद वह पीड़िता किशोरी के घर भी गए और करीब दस मिनट तक पीड़िता से पूछताछ करने के बाद वह पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंच गए, जहां पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों से बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।