फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen ager girl suicide by hanging

बालिका ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 09 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
teen ager girl suicide by hanging
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बरौदिया राईन में बारह वर्षीय बालिका ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

ग्राम बरौदिया राईन निवासी आरती (12) पुत्री गंगाराम बुधवार की दोपहर में घर में थी, परिजन भी घर पर ही थे। उनके यहां मकान के निर्माण का काम चल रहा था। आरती अन्य परिजनों को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गई। जहां वह दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटक गई, अभी वह फंदे पर लटककर तड़प रही थी कि उसकी बड़ी बहन पूजा कमरे में किसी काम से पहुंची तो उसे फांसी के फंदे पर लटकते देख वह चिल्लाने लगी। परिजन पहुंचे और तत्काल आरती को फंदे से उतारा। उसे स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में उपचार को ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मौसा ग्राम दिगवार निवासी अशोक ने बताया कि आरती मानसिक रूप से कमजोर थी। मृतका दो बहन व दो भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

बालिका की फांसी वाली खबर का जोड़
बालिका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। गांव वालों से और परिजनों से बात की, बालिका ने कुछ खाना भी बनाया और परिवार वालों को भी खिलाया था। इसके बाद खेलते-खेलते उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार दुबे, थानाध्यक्ष पाली।
---------
यह बालिका दिमागी रूप से स्वस्थ नहीं थी। कई बार रास्ते में चलते-चलते काफी आगे तक चली जाती थी। मंगलवार को उसने घर में रोटी बनाई थी और परिजनों को खिलाने के बाद उसने खुद फांसी लगाई है। उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं, जो अभी घर पर आए हैं।
- इंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान बरौदिया राइन, पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed