फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen abduct, sell blamed

अनाथ किशोरी ने पड़ोसी युवकों पर लगाया बेचने का आरोप

Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
teen abduct, sell blamed
तालबेहट (ललितपुर)। पूराकलां थाना क्षेत्र की एक अनाथ किशोरी ने परिजनों के साथ थाना पूराकलां पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर उसे बेचने का आरोप लगाते हुए जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रविवार रात में एक नाबालिग लड़की ने अपने रिश्तेदार के साथ थाना पूराकलां पहुंच कर पड़ोस के दो युवकों पर उसे बेचने का आरोप लगाया है। किशोरी ने बताया था कि वह और उसके छोटे भाई के सिर से माता-पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। तब से वह अपने चाचा के यहां रहती है। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक उसे गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि वह दोनों उसका सौदा कर उसकी शादी कहीं कराने की फिराक में है। जिसके चलते उसके परिजनों ने उसे जखौरा में रिश्तेदारी में भेज दिया था। वह दोनों आरोपी युवक वहां भी पहुंच गए और धमकाते हुए वापस गांव आने का दबाव बना रहे हैं, किशोरी का कहना है कि वह बहुत भयभीत है। उधर, जानकारी के बाद थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को रात में ही हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस सोमवार को किशोरी और उनके परिजनों का इंतजार करती रही लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पूराकलां यशवंत सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। लड़की और उसके परिजनों के बयान में काफी अंतर है। सोमवार को लड़की को थाने बुलाया गया था लेकिन नहीं आई। लड़की नाबालिग है। उसकी शादी पूरी तरह से कानून के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed