फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teams from Vidyalaya Banpur won in PT and from Vidyalaya Simardha won in Yoga.

Lalitpur News: पीटी में विद्यालय बानपुर और योग में विद्यालय सिमरधा की टीमें जीतीं

Sat, 06 Dec 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teams from Vidyalaya Banpur won in PT and from Vidyalaya Simardha won in Yoga.
- इस साल भी चैंपियन बनीं अंजली, ब्लॉक बिरधा ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
विज्ञापन

- स्टेडियम में हुई परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई है। जिसमें सबसे तेज प्रदुम्म दौड़े। पीटी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर और योग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा की टीम जीती। वहीं, पूरी प्रतियोगिता में पिछले वर्ष की चैंपियन छात्रा अंजली इस साल भी चैंपियन रही। जबकि ब्लॉक बिरधा ने ओवर ऑल चैंपियनशिप जीती। विजयी खिलाड़ी व टीमों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने किया और इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों और टीमों से खेल भावना का परिचय देने की बात कही। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। विभिन्न ब्लॉक से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। पिछले वर्ष की चैपिंयन बालिका अंजली ने मशाल दौड़ करके प्रतियोगिता शुरू करने के लिए मशाल सौंपी। जूनियर स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रद्युम्न प्रथम रहे। एकांकी वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दैलवारा ब्लॉक बार की टीम विजय रही। पीटी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर, योग पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा ब्लॉक बिरधा की टीम प्रथम स्थान पर आई। इसके साथ लंबीकूद, गोला फेंक, कबड्डी सहित बालक-बालिका वर्ग की 50 मीटर, 100मीटर, 200 मीटर, 400मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में इस वर्ष भी ओवर आॅल चैंपियन पिछले वर्ष की चैंपियन उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर की छात्रा अंजली बनी।
विज्ञापन

ओवर आॅल चैंपियन विकासखंड बिरधा और उपविजेता विकासखंड बार रहा। प्रतियोगिता का समापन श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने सभी विजयी खिलाड़ियों और टीमों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने दूरस्थ अंचल से आए बच्चों के साहस और उनके खेल भावना की प्रशंसा करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, विनोद निरंजन, अरुण गोस्वामी, आदर्श रावत, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed