फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Team will come to examine the education system, will take stock of educational quality including rejuvenation

Lalitpur News: शिक्षा व्यवस्था परखने आएगी टीम, कायाकल्प सहित शैक्षिक गुणवत्ता का लेगी जायजा

Fri, 19 Apr 2024 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Team will come to examine the education system, will take stock of educational quality including rejuvenation
ललितपुर। सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को परखने के लिए शासन की टीम द्वारा प्रस्तावित जिले के दौरे और निरीक्षण करने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी है। शासन की टीम द्वारा 25 अप्रैल तक जिले के विद्यालयों का निरीक्षण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इसके साथ छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। विद्यालयों को कॉन्वेंट की तर्ज पर बनाने के लिए 19 पैरामीटर पर कायाकल्प के काम कराए जा रहे है। इसके साथ शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए निपुण भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने के लिए टेबलेट वितरित किए गए हैं। इसके साथ विद्यालयों में अन्य काम भी कराए जा रहे हैं। इन सभी को देखते हुए और सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को परखने के लिए 25 अप्रैल तक शासन की टीम का जनपद दौरा प्रस्तावित है। जनपद दौरे पर आने वाली टीम यहां के पीएमश्री विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, परिषदीय विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करेगी। जिसमें विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्य, कायाकल्प के कार्य, शैक्षिक गुणवत्ता, अभिलेखीकरण का जायजा लेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed