{"_id":"65c28a8e644993e5c0030141","slug":"team-of-ramsevaks-welcomed-in-bjp-office-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-109984-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रामसेवकों के दल का भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रामसेवकों के दल का भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दर्शनार्थियों की सेवा सहायता को पार्टी की ओर से भेजे गए राम सेवकों की वापसी पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता रामसेवक, डॉ बालकिशन राजपूत, हरचरन बाबा, सागर सिंह बुंदेला, धनीराम कुशवाहा, अरस्तू उपाध्याय, चंद्रवीर यादव, अरविंद राय, श्रीपाल लोधी, महेंद्र राजपूत और रामकुमार कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ने 11 दिन लगातार अयोध्या में रहकर वहां भक्तों की सेवा की। राम सेवकों ने खानपान-जलपान, यात्रियों का मार्गदर्शन इत्यादि की व्यवस्था की। श्री रामदर्शन के जिला संयोजक डॉ. दीपक चौबे ने कहा कि संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं की एक शृंखला गठित की गई है, जो अयोध्या जाकर सेवा करती रहेगी। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सडैया, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, जिला कार्यालय प्रमुख शशि शेखर पांडेय, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, कार्यालय सह मंत्री संदीप सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।