फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers will upload full dress photo of council's children

Lalitpur News: परिषदीय के बच्चों की फुल ड्रेस फोटो अपलोड करेंगे शिक्षक

Mon, 07 Aug 2023 01:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers will upload full dress photo of council's children
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को जूता, मोजा, ड्रेस, बैग के लिए कुछ दिन पूर्व डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई थी। अब इस धनराशि के सदुपयोग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यपकों को अभिभावकों से संपर्क कर डीबीटी के रुपयों से बच्चों को सामग्री खरीदने और उन्हें फुल ड्रेस में स्कूल भेजने की बात करेंगे। इसके साथ बच्चों की फुल ड्रेस, बैग के साथ फोटो भी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों में करीब 1.65 लाख बच्चे अध्यनरत हैं। बच्चों को स्कूल में ही मिड-डे मील योजना के तहत मध्यांह भोजन खिलाया जाता है। साथ में बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा, बैग व कॉपी-पेंसिल खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये भी शासन की ओर से भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

इस सत्र के लिए अभी हाल में शासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई थी। लेकिन कुछ अभिभावकों के द्वारा बच्चों के लिए भेजी जा रही इस धनराशि का दुरुपयोग करते हुए बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा व बैग न खरीदने की शिकायतें शासन स्तर पर पहुंच रही थी। बच्चों को भेजी जाने वाली इस धनराशि का दुरुपयोग रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को स्कूली बच्चों के अभिभावकों से बातचीत करेंगे। जिसमें वह अभिभावकों से डीबीटी की धनराशि से बच्चों के लिए सामग्री खरीदने और बच्चों को फुल ड्रेस में स्कूल भेजने की बात करेंगे। इसके साथ बच्चों की फुल ड्रेस, बैग के साथ फोटो भी अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके द्वारा पत्र भेज दिया गया है। साथ में मां समूह, स्वयं सहायता समूह और अन्य गैर सरकारी संगठन के लोग प्रतिदिन स्कूली बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर डीबीटी की धनराशि का उपयोग बच्चों की ड्रेस, जूता, मोजा, बैग और पेन-पेंसिल खरीदने की बात के साथ साथ बच्चों को फुल ड्रेस में स्कूल भेजने की बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed