फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers will evaluate five students every week on the Nipun app

Lalitpur News: निपुण एप पर हर सप्ताह शिक्षक पांच बच्चों का करेंगे मूल्यांकन

Fri, 04 Jul 2025 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers will evaluate five students every week on the Nipun app
ललितपुर। बच्चों की पढ़ाई के स्तर की जानकारी के लिए अब प्रत्येक शिक्षक हर सप्ताह अपनी कक्षा के पांच बच्चों का मूल्यांकन करेगा। यह मूल्यांकन निपुण एप के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 1.27 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। विभिन्न गतिविधियों और शैक्षणिक सामग्री के जरिये बच्चों को आसान तरीकों से पढ़ाया जा रहा है। अब उनकी पढ़ाई के स्तर की रियल टाइम जानकारी के लिए प्रत्येक शिक्षक हर सप्ताह अपनी कक्षा के पांच बच्चों का मूल्यांकन कर शैक्षिक स्तर जानेंगे। इससे शिक्षकों, अभिभावकों और अधिकारियों को बच्चों की पढ़ाई का सही स्तर पता चलेगा। मूल्यांकन के लिए कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विषयवार प्रश्न बैंक बनाया गया है, जिसमें बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता को आंकने के प्रश्न शामिल हैं। हर बच्चे से रैंडम आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed