फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers protest for old pension demand

Lalitpur News: पुरानी पेंशन की मांग के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest for old pension demand
बीएसए कार्यालय में सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षक चरणबद्ध तरीके से कर रहे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें शिक्षकों ने मांगों को पूरा करने को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षकों ने 18 सूत्रीय मांग पत्र संबंधित एक ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, प्रतिकार अवकाश, उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद की पदोन्नति, पारस्परिक स्थानांतरण, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान माध्यमिक की भांति बीमा दस लाख करने सहित अन्य मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया, जिला मंत्री अरुण गोस्वामी, देवेंद्र जैन, अर्चना तिवारी, शोभना शांडिल्य, शिल्पी गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार झा, अनीता कुशवाहा, सरमन लाल, ज्ञानेंद्र पाठक, रामकिशोर स्वामी, राजेश जैन सहित भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed