फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers busy preparing question papers for annual examination in council schools.

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र बनाने में जुटे शिक्षक

Wed, 06 Mar 2024 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers busy preparing question papers for annual examination in council schools.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। शिक्षकों ने मंगलवार से प्रश्नपत्र बनाने का काम शुरू कर दिया है। प्रश्नपत्र बन जाने के बाद 8 मार्च को इसे छपवाया जाएगा।

जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय और छह कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब 1.70 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस शैक्षिक सत्र में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेगी। मंगलवार से वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र बनाने का काम शिक्षकों ने शुरू कर दिया है। प्रश्न पत्र बनाने का काम गोपनीय तरीके से कराया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी इन्हें विद्यालय तक पहुंचाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जोकि जल्द ही पूर्ण हो जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed