फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers are dedicating their lives to education, lighting the flame of education among the people.

Lalitpur News: शिक्षा को जीवन समर्पित कर रहीं शिक्षक, लोगों में जला रही शिक्षा की अलख

Thu, 07 Mar 2024 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers are dedicating their lives to education, lighting the flame of education among the people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शिक्षा के लिए समर्पित शिक्षकों में एक नाम है मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. दीपा सिंधी का। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने पर कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह शिक्षा नवाचार पुस्तक की संपादिका भी हैं।
डॉ दीपा सिंधी वर्ष 2002 में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका पद पर प्राथमिक विद्यालय बनौली में तैनात हुईं। यहां आठ माह शिक्षण कार्य करने के बाद उनका स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय रावगढ़ में हो गया। यहां वर्ष 2007 तक शिक्षण कार्य किया। अपने विशेष शिक्षण कार्य के चलते डॉ दीपा सिंधी को छात्र सहित गांव के लोगों में काफी सम्मान मिला। 2007 में वह ब्लॉक जखौरा के मनगुंवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में सहायक अध्यापिका के तौर पर तैनात हुईं। अपने सरल विधि से शिक्षण करने को लेकर वह छात्र-छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

अपने 22 वर्ष के सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर वर्ष 2021 में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्ष 2022 का उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया गया। 5 अक्तूबर 2023 को उन्हें अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर चौधरी एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा बागपत के बडौत में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन सम्मान के तहत आचार्य श्री 2023 से सम्मानित किया गया। वह शिक्षा की बेहतरी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में राज्य संदर्भ समूह एसआरजी की सदस्य हैं। इसके साथ डॉ दीपा सिंधी रचनाकार भी हैं। वर्ष 2023 में उनकी रचना वंदे मातरम आजादी के महानायक पुस्तक में शामिल हुई। उन्हें वंदे मातरम सम्मान 2023 से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हिंदी विषय में की पीएचडी
दीपा सिंधी ने हिंदी व संस्कृत विषय में परास्नातक किया है। उन्होंने हिंदी विषय हिंदी लेखिकाओं का भाषागत वैष्टिय में पीएचडी की है। सरकारी अध्यापक बनने से पूर्व डॉ दीपा सिंधी कानपुर में एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती थीं।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed