{"_id":"63276da072b12a0de876a27f","slug":"teacher-leader-accused-of-doing-politics-orders-for-investigation-lalitpur-news-jhs229055951","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल महानिदेशक ने शिक्षक पर कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा पत्र, शिक्षक पर है कई गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल महानिदेशक ने शिक्षक पर कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा पत्र, शिक्षक पर है कई गंभीर आरोप
विज्ञापन
ललितपुर। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए को एक पत्र जारी कर एक शिक्षक नेता के खिलाफ लगाए गए बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने, शोषण करने व राजनीति करने के आरोपों पर कार्रवाई आख्या 15 दिन के अंदर भेजने का आदेश दिया है।
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम झरकौन प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक की संजय अहिरवार निवासी भीमनगर नदीपुरा ने 24 अगस्त को एक शिकायती पत्र स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद को भेजा था। जिसमें शिक्षक पर स्कूल के बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने, उनका शोषण करने और राजनीति करने सहित अन्य तरह के कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिसमेें बताया गया गया था कि विद्यालय में तैनात शिक्षक एक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष है। शिक्षक अपने विद्यालय में पढ़ाने के लिए नहीं जाते और राजनीति करते हैं। इस शिक्षक की कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इतना ही पत्र में कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए गए है और महानिदेशक स्कूल शिक्षा से कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्र को महानिदेशक ने गंभीरता से लिया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया। पत्र में 15 दिन के अंदर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की आख्या उनके समक्ष भेजने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र के संबंध में दो सदस्यीय विभाग की टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच करेगी। शिक्षक पर आरोप गंभीर हैं। आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी से अन्य विभाग से जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रामप्रवेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी