फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher caught red handed taking bribe of Rs 10,000

Lalitpur News: शिक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 05 Sep 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher caught red handed taking bribe of Rs 10,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने विकास खंड जखौरा क्षेत्र के ग्राम दावनी में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी शिक्षक को लेकर तालबेहट कोतवाली पहुंची और पूछताछ की।
एंटी करप्शन टीम झांसी के प्रभारी राजेश चंद्र शर्मा के मुताबिक कुछ दिन पूर्व ओमकार दुबे निवासी राजपूत कॉलोनी आजादपुरा की तरफ से शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह वर्तमान में कंप्यूटर ऑपरेटर ब्लॉक संसाधन केंद्र बिरधा में तैनात है। कुछ शिक्षकों के प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्कालीन बीएसए ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उसका स्थानांतरण बार और इसके बाद पुन: संशोधन करके ब्लॉक बिरधा में कर दिया था। इसको लेकर ओमकार दुबे ने उक्त प्रकरण की जांच कराने के लिए एक जून 2024 को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा को जांच करने के निर्देश दिए थे। ओमकार दुबे बीईओ जखौरा से उनके कार्यालय में मिला। यहां उक्त प्रकरण में पंकज जैन सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय दावनी ब्लॉक जखौरा से मिलने को कहा गया। ओमकार दुबे जब पंकज जैन से मिला तो पंकज ने उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच बनाकर कार्य पूर्ण कराने के एवज में 10 हजार रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पंकज जैन की एक रिश्तेदार जोकि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जखौरा में आउट सोर्सिंग के जरिये सहायक लेखाकार के पद पर तैनात है, के द्वारा किए जाने वाले काम को लेकर पंकज फायदा उठाता है। एंटी करप्शन झांसी इकाई ने निरीक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम बनाई। टीम ने बुधवार को यहां डेरा डाला। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी में भेजा। शिकायतकर्ता ने शिक्षक पंकज जैन को जैसे ही दस हजार रुपये रिश्वत के रूप में दिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
टीम शिक्षक को लेकर कोतवाली तालबेहट पहुंची। यहां अन्य प्रक्रिया पूर्ण कराई और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एंटी करप्शन की टीम बुधवार शाम को आरोपी शिक्षक पंकज जैन को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। बृहस्पतिवार को लखनऊ में भ्रष्टाचार न्यायालय में उसे पेश किया जाएगा।
------
टीम में ये रहे शामिल : गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक राजेश चंद्र शर्मा, निरीक्षक शादाब खान, उपनिरीक्षक सूर्येंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवम गुप्ता, अजय सिंह, कमल, शिवम कुमार द्विवेदी, राहुल उपाध्याय शामिल रहे।

--------
शिक्षा विभाग में खलबली
एंटी करप्शन की टीम द्वारा शिक्षक पंकज जैन के रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े जाने और गिरफ्तार होने की सूचना शिक्षा विभाग में आग की तरह फैल गई। शिक्षक अपने स्तर पर कार्रवाई की प्रगति सहित अन्य जानकारी हासिल करने के लिए फोन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article