फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher and worker harrasment

कंटेनमेंट जोन में फंसे शिक्षकों व कर्मचारियों का हो रहा उत्पीड़न

Mon, 03 Aug 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teacher and worker harrasment
ललितपुर। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कंटेनमेंट जोन में फंसे शिक्षकों और कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रोगी के घर के आसपास के रास्तों को बंद कर दिया गया है। इस वजह से आसपास रहने वाले कर्मचारियों व शिक्षकों को कार्यालय पहुंचने में असुविधा हो रही है। इसे ध्यान में रखकर जिलास्तरीय अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन में निवास करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों की कार्यस्थल पर उपस्थिति के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने के लिए निर्देशित करने की जरूरत है। संज्ञान में आया है कि कई सरकारी कार्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं, ऐसे में उन विद्यालयों को तुरंत सैनिटाइज कराने व उक्त कार्यस्थल पर कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेजे जाने की आवश्यकता है, लेकिन कुछ
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा इस प्रक्रिया को अपनाते समय शिक्षक और कर्मचारियों को उत्पीड़ित किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बेसिक शिक्षा विभाग का सामने आया है। पिछले दिनों प्राथमिक विद्यालय खोखरा में कार्यरत एक शिक्षक को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया। जब कार्यरत स्टाफ आइसोलेशन में गया तो उस क्षेत्र के के सेक्टर मजिस्ट्रेट होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यरत स्टाफ को अनुपस्थित बताकर वेतन रोक दिया। इसी प्रकार कई अध्यापकों के कंटेनमेंट जोन में फंसे होने की सूचना विद्यालय में दर्ज है। इसे नजरअंदाज कर बिना स्पष्टीकरण के शिक्षकों को अनुपस्थित दर्शा दिया गया, साथ ही वेतन भी रोक दिया गया। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed