फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teacher acociation calling for lockout in school at 21 january

शिक्षक संघ ने किया 21 को विद्यालयों में तालाबंदी का आह्वान

Mon, 20 Jan 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
teacher acociation calling for lockout in school at 21 january
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन के लिए कमर कस ली है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 जनवरी को पूरे प्रदेश में विद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। रविवार को आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने बताया कि 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्य अपने विद्यालयों से सामूहिक अवकाश लेंगे। इस दिन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन गिन्नौट बाग में सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे तक किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व ने जो मांगे तय कीं हैं, उनमें शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने, प्रत्येक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक अनिवार्य रूप से तैनाती करने, प्रत्येक विद्यालय में बिजली, पंखे, पेयजल व्यवस्था, छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था, प्रत्येक विद्यालय में सफाई कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति, सामूहिक बीमा की राशि, संविलियन की समाप्ति, शिक्षकों की पदोन्नति, प्रेरणा ऐप की समाप्ति, 17140 रुपये अथवा 18150 रुपये की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षा मित्र और अनुदेशक को उचित वेतनमान आदि मांगें शामिल हैं। इन मांगों को धरना- प्रदर्शन के दौरान प्रमुखता से उठाया जाएगा। उधर, ब्लाक बिरधा इकाई की बैठक में 21 जनवरी को होने वाले धरना की चर्चा की गई। कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष बनवारी सिंह सेंगर व ब्लाक मंत्री आशीष मिश्रा ने कहा है कि सभी शिक्षक इस दिन आकस्मिक अवकाश लें, ताकि आंदोलन सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed