फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tatkal ticket will be generated when IRCTC account is linked to Aadhaar

Lalitpur News: आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होने पर बनेगा तत्काल टिकट

Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tatkal ticket will be generated when IRCTC account is linked to Aadhaar
ललितपुर। रेलवे की ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। अब आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होने पर ही तत्काल टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के तत्काल टिकट का लाभ आम आदमी को मिल सके, इसके लिए रेलवे ने कई बदलाव किए हैं, जो एक जुलाई से लागू होगा। इसके तहत व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए आधार जरूरी किया गया है। खिड़की पर तत्काल बुकिंग के लिए मोबाइल पर ओटीपी के प्रमाणीकरण के बाद ही टिकट मिल सकेगा।
विज्ञापन

बुकिंग के पहले 30 मिनट सिर्फ निजी ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं और स्टेशनों पर पीआरएस काउंटर से टिकट बुक करने वाले व्यक्तियों काे उपलब्ध होगा। एसी के लिए सुबह दस से साढ़े दस बजे तक और नॉन एसी के लिए सुबह 11 से 11:30 बजे तक यानी आधा-आधा घंटा तक व्यक्ति ऑनलाइन उपयोगकर्ता एवं विंडो टिकट उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गैर आधार उपयोगकर्ताओं के लिए तत्काल टिकट बुकिंग रेलवे स्टेशन पर पीआरएस काउंटर और अधिकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से की जा सकेगी।
ट्रेवल एजेंटों को आधे घंटे बाद मिलेगा मौका : ट्रेवल एजेंट और अधिकृत एजेंसियों को आधे घंटे बाद टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। यानी ट्रेवल एजेंट एसी क्लास में साढ़े दस बजे से और नॉन एसी के लिए सुबह 11:30 बजे के बाद तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed