फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tanks and stepwells built in the forests are being filled by tankers.

Lalitpur News: टैंकर से भरवाए जा रहे जंगलों में बने हौज और बावड़ियां

Sat, 25 May 2024 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tanks and stepwells built in the forests are being filled by tankers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी में पीने के पानी की तलाश में जानवर आबादी वाले इलाकों में न आ जाएं, इसके लिए निरंतर जलस्रोतों पर कर्मचारी नजर बनाए हैं। जंगलों में स्थित तालाब व बावड़ी में पानी की स्थिति अभी सही है। नदियों व नालों में भी पानी मौजूद है। जंगल में निर्मित हौजों में टैंकरों के माध्यम से पानी भरवाया जा रहा है। मड़ावरा, गौना और ललितपुर तीनों रेंज में हिंसक पशु हैं।
जंगलों में भालू व तेंदुआ के अलावा कई और हिंसक पशु तो हैं ही, हिरन की भी कई प्रजातियां हैं। गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में यह जंगली पशु आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। रास्ते में लोगों पर यह हमला भी कर देते हैं। अन्य साधारण पशुओं को शिकारियों से भी बचना होता है। इन सभी समस्याओं से जानवरों व लोगों को बचाने के लिए वन विभाग जंगलों में विशेष ध्यान दे रहा है। विभाग वन क्षेत्र में बने हौजों को टैंकरों से भरवा रहा है।
विज्ञापन

-----------
जंगलों में यह हैं प्रमुख जलस्रोत
जंगलों में जानवरों को पानी पीने के लिए तालाब, नाले, नदी व बावड़ी बनी हैं। यहां ललितपुर, गौना व मड़ावरा रेंज में हिंसक पशु हैं। ललितपुर रेंज में बेतवा व मड़ावरा रेंज में धसान नदी बहती है। इसके अलावा शहजाद व जामनी नदी व उनके सहायक नाले भी पशुओं की प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वन्य जीवों की स्थिति
प्रजाति का नाम- नर - मादा - बच्चे - योग
तेंदुआ - 07 - 07 - 08 - 22
फिशिंग कैट - 04 - 04 - 02 - 10
चिंकारा - 80 - 92 - 71 - 243
चौसिंघा - 25 - 32 - 25 - 82
वनरोज -6412 -6155 -2860 -15427
सांभर - 59 - 71 - 54 -184
चीतल - 213 - 221 -195 -629
बारसिंघा - 14 - 28 - 26 -68
भालू - 116 - 139 - 63 - 318
----------------------------
जंगलों में प्राकृतिक जल स्रोतों की निरंतर निगरानी की जा रही है। जंगल में स्थित हौजों को टैंकरों से भरवाया जा रहा है, जिससे जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों में न आएं।-गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed