फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Talbehat sent him to Orai jail at night, tortured him, but did not waver

Lalitpur News: तालबेहट से रात में उरई जेल भेजा, यातनाएं दीं, पर डिगे नहीं

Mon, 22 Jan 2024 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Talbehat sent him to Orai jail at night, tortured him, but did not waver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार। राम जन्मभूमि आंदोलन में संघ के कार्यकर्ता के नाते प्रमुखता से हिस्सेदारी निभाई। गंगाजल यात्रा, चरण पादुका और अस्थिकलश यात्रा के साथ 1990 व 92 के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतिबंध के कारण रात्रि में वर्ष 1990 में घर-घर छिपकर पत्रक बांटते थे। पुलिस की नजर से बचकर कार्य करते थे। आंदोलन के दौरान पुलिस ने बार में प्रमोद पांडेय व सुदामा मिश्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया, दिन भर भूखा रखा गया, लेकिन डिगे नहीं। शाम को एसडीएम कोर्ट तालबेहट में पेश कर बंद कर दिया, रात्रि में ललितपुर से 12 बजे बस से कारसेवक आए, जिसमें बैठाकर उरई जिला कारागार ले जाया गया। उरई में कारसेवकों पर लाठीचार्ज किया गया, इसके उपरांत फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। घर वालों को कोई सूचना न मिलने से वे सब परेशान थे। दोनों साथियों के साथ जब जेल से छूटा तो कस्बा में स्वागत हुआ। मंदिर निर्माण होने से जीवन सार्थक हुआ व अब अपार खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed