{"_id":"66639fd3979039802f06a2b5","slug":"talbehat-and-mehrauni-will-start-getting-ample-water-in-one-and-a-half-years-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115846-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालबेहट और महरौनी को डेढ़ साल में मिलने लगेगा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालबेहट और महरौनी को डेढ़ साल में मिलने लगेगा भरपूर पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी और तालबेहट में 96.59 करोड़ की लागत वाली पेयजल परियोजना का काम शुरू करने की तैयारियों में विभाग जुट गया है। जल निगम ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2025 के अंत तक दोनों नगर पंचायतों की 31 हजार की आबादी को पानी की सुविधा मिलने लगेगी।
नगर पंचायत तालबेहट में 2,912 तो महरौनी में 4,041 परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां गर्मियों का मौसम शुरू होते ही जल स्तर गिरने से हैंडपंप साथ छोड़ जाते हैं। टैंकर से भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। कई गलियों में तो टैंकर पहुंच ही नहीं पाते, इससे लोगों को दूर से पानी ढोना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए जल निगम ने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत प्रस्ताव बनाया था, जिसमें माताटीला बांध से तालबेहट और महरौनी को सजनाम बांध से पानी देना है। तालबेहट के लिए 55.28 करोड़ व महरौनी के लिए 41.31 करोड़ की कार्य योजना को शासन ने दिसंबर 2023 में मंजूरी दे दी थी। विभाग ने निविदाएं मांगी थीं, लेकिन आचार संहिता लागू होने से इसे निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब जल्द ही पेयजल परियोजना का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। विभाग ने पुन: टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निविदाएं मांगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद अन्य प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। वर्ष 2025 तक पानी मिलने की आस है।
-- -
फैक्ट फाइल
कार्य - तालबेहट - महरौनी
ओवरहेड टैंक - 02 - 02
स्वच्छ जलाशय - 02 - 02
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट - 7.75 एमएलडी - 3.50 एमएलडी
पाइपलाइन - 36.92 किलोमीटर - 30 किलोमीटर
लाभान्वित आबादी - 14177 - 15911
-- -
नगर पंचायत तालबेहट और महरौनी में पेयजल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पुन: शुरू कर दी गई है। निविदाएं मांगी गई हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
- मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी इकाई