{"_id":"6907a13f1cb1e2a18c048c35","slug":"taking-a-pledge-to-clean-the-ganga-by-drawing-a-picture-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145429-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चित्र बनाकर ली गंगा को स्वच्छ बनाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चित्र बनाकर ली गंगा को स्वच्छ बनाने की शपथ
विज्ञापन
ललितपुर। नमामि गंगे के तहत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बालाढाना और प्राथमिक विद्यालय निवाहों में शनिवार को नमामि गंगे विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई।
इसमें बच्चों ने कागज पर पानी को लेकर आकर्षक पेटिंग बनाकर उसमें रंग भरकर पानी को संरक्षित करने का संदेश दिया। इसके साथ सभी बच्चों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसमें नदियों के घाट को साफ रखने, नदियों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने, नदियों में कूड़ा-कचरा और पॉलिथीन न डालने, नदियों में नहाते समय साबुन का प्रयोग न करने की शपथ ली।
इसके अलावा, कपड़े धोते समय डिटर्जेंट का प्रयोग न करने, पूजा सामग्री नदियों में विसर्जित न करने, कपड़े के थैले का उपयोग करने, खुले में शौच करने के बजाय शौचालय का उपयोग करने, घर के गंदे पानी के लिए सोख्ता गड्ढा बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ बच्चों को दिलाई गई। नदी में गंदगी न फैलाने की बात कही गई।
विज्ञापन
इस क्रम में जनपद के अन्य विद्यालयों में भी चित्रकला व शपथ कार्यक्रम हुए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित अन्य स्टाफ और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।