{"_id":"68fe76349e0ae85ff90b3f22","slug":"take-effective-action-by-recording-the-complaints-received-from-the-box-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145023-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेटिका से मिली शिकायतों काे अभिलेख में दर्ज कर करें प्रभावी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेटिका से मिली शिकायतों काे अभिलेख में दर्ज कर करें प्रभावी कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए कानून व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मिशन शक्ति शिकायत पेटिका से मिलने वाली शिकायतों को अभिलेख में दर्ज कर उन पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई करें। यह निर्देश एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिसकर्मियों को दिए। इसके साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अन्य बिंदुओं पर भी दिशा-निर्देश दिए।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति फेज-5 अभियान की समीक्षा की। इसमें मिशन शक्ति से संबंधित अभिलेखों को निर्धारित प्रारूप में तैयार करने के लिए कहा। मिशन शक्ति शिकायत पेटिका से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करें। चिह्नित हॉट-स्पॉट पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, एचएस की सतत निगरानी और अवैध विस्फोटक पदार्थों, अवैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। अपराध में शामिल माफिया को चिह्नित, गुमशुदा बालक-बालिकाओं को सकुशल खोजने, आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पूर्व के अभियोगों में की गई वैधानिक कार्रवाई की समीक्षा कर संबंधित आरोपी और अभियुक्त के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। इसके साथ एसपी ने लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात जागरुकता कार्यक्रम चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
चोरी, लूट, छिनैती की घटनाओं को लेकर दस दिवसीय अभियान चलाकर खुलासा करने के निर्देश दिए। वाहन चोरी की घटना होने पर क्षेत्राधिकारियों को घटना स्थल पर जाने, चोरी की घटना पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराने को कहा। इस दौरान एएसपी कालू सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।