फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   take action against drainage encroachment, intruction by dm

नालियों पर कब्जा करने वालों पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
take action against drainage encroachment,  intruction by dm
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में भाग लेते डीएम अन्नवि दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नाले-नालियाें पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि बरसात में चोक नाले-नालियों की सफाई कराई जाए। जिससे गंदा पानी मोहल्ले में भरने न पाए। उन्होंने नालियों पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कोविड की समीक्षा में सीएमओ ने बताया कि 24 घंटे में 2563 सैंपल की जांच की गई, जिसमें एक भी संक्रमित नहीं मिला। 1695 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डीएम ने टीकाकरण के लक्ष्य में वृद्धि करने के निर्देश दिए। ईओ को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में नालियों पर अवैध कब्जा होने से जलभराव व कचरा एकत्रित हो रहा है, ऐसे में नालियों पर अवैध कब्जा हटाए जाने व उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। जल संस्थान जल निगम व नगर पंचायत को निर्देशित किया कि तालबेहट में बंद पड़ी पाइपलाइन योजना का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विद्युत आपूर्ति बिरधा सब स्टेशन पर कार्य पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति सुचारू करें। डीपीआरओ को गली-मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराए जाने व किसी भी स्थान पर जल का भराव न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed