फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   syfon failed, water crisis in lower zone

साइफन फेल होने से लोअर जोन में लड़खड़ाई जलापूर्ति

Wed, 31 Mar 2021 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
syfon failed, water crisis in lower zone
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
ललितपुर। सोमवार को अचानक साइफन फेल हो गया। इससे लोअर जोन की जलापूर्ति लड़खड़ा गई। इस दौरान लोगों को पीने का पानी ही नसीब हो पाया, जबकि लोगों को होली का रंग घोलने और बाद में धोने के लिए पानी की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

जल संस्थान द्वारा गोविंद सागर बांध से कच्चा पानी शोध संयंत्र में साइफन के जरिए लिया जाता है। यहां से शोधित पानी शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाता है। बीते रोज अचानक साइफन फेल हो गया है, इससे लोअर जोन के मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, श्रद्धानंदपुरा, पठापुरा, सरदारपुरा, महावीरपुरा सहित कई मोहल्लों में पंद्रह से बीस मिनट की ही जलापूर्ति हुई। इससे लोगों को पीने का पानी ही मिल सका। अन्य खर्च के लिए लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा। इस कारण कई लोग होली में शामिल नहीं हो पाए, जिन लोगों ने होली खेली, उन्हें भी रंग धोने में परेशानी हुई। कई लोगों ने आसपास हैंडपंप का सहारा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि जिलाधिकारी ने होली को लेकर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को होली में पानी की कमी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में शहर में व्याप्त जल संकट पर चिंता व्यक्त की गई। सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाया कि गोविंद सागर बांध के माध्यम से शहर में पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। बांध में पानी की क्षमता पर्याप्त होने बाद भी शहर में निर्बाध गति से सप्लाई नहीं की जा रही है। कई स्थानों पर गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी के लिए परेशान होने लगते हैं। मोहल्ला नेहरू नगर से लेकर गांधीनगर, पटेल नगर, खिरकापुरा, लेंड़ियापुरा, चौबयाना, छत्रसालपुरा, मऊठाना में पानी की समस्या है। पिछले एक सप्ताह से आपूर्ति बाधित है। उन्होंने जिलाधिकारी से स्वच्छ एवं निर्बाध जलापूर्ति आपूर्ति कराने की मांग की है।

इस मौके पर राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह , मुन्ना त्यागी, कदीर खान, राजेंद्र राजपूत, मगन लाल, मुन्ना भैलोनी, अजय कुमार वर्मा, प्रमोद धानुक , पुष्पेंद्र शर्मा, नंदराम कुशवाहा, देश प्रेमशंकर गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, भगवत प्रसाद रैकवार, गंगाराम साहू, दिनेश कुशवाहा, गणेश प्रसाद, खुशाल बरार, कामता भट्ट, देवीलाल, नंदू सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed