{"_id":"6ae0ef9f6f9792ab0f05b509","slug":"society-remains-closed-due-to-secretaries-strike-farmers-face-hardship-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-165823-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सचिवों की हड़ताल के कारण नहीं खुली सोयायटी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सचिवों की हड़ताल के कारण नहीं खुली सोयायटी, किसान परेशान
विज्ञापन
सोसायटी पर खाद की गोदाम खुलने का इंतजार करते किसान - संवाद
डोंगरा खुर्द। नाराहट क्षेत्र के किसान खाद वितरण शुरू नहीं होने से परेशान हैं। सचिवों की हड़ताल के कारण किसान खाद के लिए भटक रहे हैं जबकि इस समय रबी की बोआई का समय है।
रबी की फसलों की बोआई का समय चल रहा है। फिर भी किसानों को खाद के लिए कई दिनों से इंतजार करना पड़ रहा है। समिति के न खुलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो रहा है। किसानों ने बताया कि बोआई में देरी से खेतों की नमी कम हो रही है। इससे फसलों की पैदावार पर बुरा असर पड़ सकता है।
0000000
टोकन व्यवस्था बेअसर
किसानों की समस्या को देखते हुए उप जिलाधिकारी पाली घनश्याम भारती ने टोकन व्यवस्था लागू कराई थी। इसका उद्देश्य खाद वितरण में अव्यवस्था दूर करना था। लेकिन सचिवों की हड़ताल के कारण यह व्यवस्था भी किसानों को अपेक्षित राहत नहीं दे पा रही है। किसानों ने मांग की है कि खाद का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -