{"_id":"6a97141d7b671560620f7770","slug":"swine-flu-patients-will-be-treated-at-the-medical-college-not-at-the-chc-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162372-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीएचसी पर नहीं, मेडिकल कॉलेज में होगा स्वाइन फ्लू के मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीएचसी पर नहीं, मेडिकल कॉलेज में होगा स्वाइन फ्लू के मरीजों का उपचार
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वाइन फ्लू के मरीजों का उपचार की सुविधा नहीं मिलेगी। यहां पर आने वाले संदिग्ध मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। जहां पर जांच के साथ ही वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।
जिले में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भले ही दो-दो बेड के वार्ड तैयार किए गए हों। लेकिन, समुचित उपचार नहीं मिल सकेगा। इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को लक्षणों के आधार पर संदिग्ध स्वाइन फ्लू की पहचान की जाएगी। लक्षणों के आधार पर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। तत्पश्चात मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि व समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा। यहां पर संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। साथ ही लक्षणों के आधार पर अधिक परेशानी होने पर भर्ती किया जाएगा। पुष्टि होने के साथ ही मरीज को समुचित उपचार दिया जाएगा।
-- -
मेडिकल काॅलेज में शुरू नहीं हो सकी जांच
मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। संदिग्ध मरीज मिलने की स्थिति में सैंपल लेकर बीटीएम के माध्यम से लखनऊ भेजा जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि किट के लिए डिमांड लगाई गए है। किट के आते ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
सीएचसी पर मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। जांच व उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर