फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suspicious death of teacher due to deteriorating condition

Lalitpur News: हालत बिगड़ने से शिक्षक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

झांसी में शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम होने पर मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित रखते हुए लैब में जांच को भेज दिया। अब बिसरा की रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। मृतक की दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
Suspicious death of teacher due to deteriorating condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी निवासी शिक्षक आदेश जैन (35) पुत्र सुभाष जैन की सोमवार रात को अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला चांदमारी निवासी शिक्षक आदेश जैन ग्राम मैलवाराकलां में शिक्षक था। बीते रोज सोमवार को दोपहर बाद वह विद्यालय से घर लौटा और फिर शाम को कहीं चला गया। इसके बाद वह देर शाम को घर आया तो कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत में गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर उसे परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन शव को वापस जिला अस्पताल ललितपुर ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम होने पर मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित रखते हुए लैब में जांच को भेज दिया। अब बिसरा की रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। मृतक की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed