फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suspicious death of farmer due to deteriorating condition in the field

खेेत में हालत बिगड़ने से किसान की संदिग्ध मौत

Sun, 13 Mar 2022 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of farmer due to deteriorating condition in the field
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम सैमरा भागनगर में शनिवार सुबह खेत में एक किसान की हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां किसान की मौत हो गई। किसान खेत में थ्रेसिंग कराने के लिए गया था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम सैमराभाग नगर निवासी निर्मल (42) पुत्र कपूरे लोधी शुक्रवार देर शाम को खाना खाने के बाद खेत पर थ्रेसिंग के लिए चला गया था और रात में वहीं रुक गया। अगले दिन शनिवार सुबह सात बजे जब उसकी पत्नी अंगूरीबाई खेत पर पहुंची और पति को देखा तो वह खेत में अचेत अवस्था में पड़ा था। यह देख वह चिल्लाई और अन्य परिजनों को बुलाया, जिस पर परिजन उसेजिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान मौत के कारणों की पुष्टि नहीं होने पर चिकित्सकों की टीम ने उसका बिसरा सुरक्षित रखकर आगरा लैब के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि निर्मल के तीन बेटे हैं और वह सात भाई व एक बहन में चौथे नंबर का था। उसने बताया कि उसके भाई के नाम करीब 85 डिसमिल खेती की जमीन है, जिस पर वह खेती करता था और वह मजदूरी भी करता था। वहीं उसके तीनों बेटे गुजरात के अहमदाबाद, कानपुर और हमीरपुर में मजदूरी करते हैं, जो उसकी मौत की सूचना पाकर घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed