फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suspect caught in the theft of four and a half lakh rupees in marriage house

शादीघर में पौने चार लाख रुपये की चोरी में संदिग्ध पकड़े

Tue, 05 Jul 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Suspect caught in the theft of four and a half lakh rupees in marriage house
ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में बीते 10 दिन पहले एक शादी घर से करीब पौने चार लाख रुपये से भरा बैग लेकर एक चोर भाग गया था। इस मामले में एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबां तक पहुंच गए हैं और जल्द पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी चंद्रशेखर त्रिपाठी की बेटी की शादी बीते माह 21 जून रात को तालाबपुरा स्थित एक विवाह घर से हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे जब शादी की रस्में चल रही थीं। तब चंद्रशेखर को उनके बहनोई ने व्यवहार में आने वाले लगभग 92 हजार रुपयों से भरा बैग दे दिया। जबकि वह पहले से ही पौने तीन लाख रुपयों से भरा एक छोटा बैग लिए थे। जिस पर उन्होंने व्यवहार के बैग में ही छोटा बैग भी रख लिया। कुछ देर बाद वह शादी समारोह में आए अपने एक मित्र से बातें करने लगे और हाथ में लिए बैग को पास में रखी मेज पर रख कर खड़े हो गए। इस दौरान एक बदमाश आया और उनका हाथ झटककर बैग को उठाकर बाहर की ओर तेजी से भाग गया। यह देखते हुए वह चिल्लाते हुए उसे युवक के पीछे भागे, लेकिन वह गलियों से होता हुआ ओझल हो गया। उन्होंने रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका था। जांच के दौरान अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अहम सुराग मिलने पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं और संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed