फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey work of pilot project in Talabpura is complete, construction will start soon

Lalitpur News: तालाबपुरा में पायलट प्रोजेक्ट के सर्वे का कार्य पूरा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Fri, 18 Jul 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Survey work of pilot project in Talabpura is complete, construction will start soon
- 10 करोड़ से होगा पायलट प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा द्वितीय की चार हजार आबादी को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। जल निगम द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 करोड़ से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका सर्वे का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्य शुरू करने की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं, अगस्त माह में कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर पालिका के वार्ड 21 मोहल्ला तालाबपुरा द्वितीय को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयन किया गया है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगभग चार हजार की आबादी को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की जानी है। परियोजना को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

वर्तमान में सर्वे का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जुलाई माह के अंत तक पूर्ण हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त माह की शुरूआत में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना का कार्य वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल सप्लाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक नजर
- निर्माण राशि - 10 करोड़
- ओवर हैडटैंक - 02
- सीडब्ल्यूआर - 200 केएलडी
- लाभांवित आबादी - चार हजार लगभग
---
पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से तालाबपुरा द्वितीय में कार्य किया जाना है। इसकी सर्वे कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
- मुकेश पाल सिंह अधिशासी अभियंता, जल निगम शहरी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed