फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suray prtap sahi

स्वामी विवेकानंद के जीवन से लें प्रेरणा : सूर्य प्रताप शाही

Tue, 12 Sep 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
suray prtap sahi
suray prtap sahi, lalitpur - फोटो : demo
अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म सभा में स्वामी विवेकानन्द के द्वारा दिये गये व्याख्यान की 125वीं वर्षगांठ पर  नेहरु महाविद्यालय सभागार में स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन दर्शन पर विद्यार्थियों के मध्य युवा गोष्ठी आयोजित की गई। युवा गोष्ठी का शुभारम्भ प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप सिंह शाही ने द्वीप प्रज्जवलन एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत देश के युवा सन्यासी, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी ने 125 वर्ष पूर्व वर्ष 1893 में जो उद्बोधन विश्व धर्म परिषद में शिकागो नगर में दिया था, उसका एक-एक अक्षर आज हम सबके लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणाश्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत देश की वर्तमान युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिये गये उपदेशों ‘‘उठो जागो’ एवं अपने को पहचानते हुए ‘आगे बढ़ते रहो’ को जीवन में उतारकर स्वयं अपने भविष्य का निर्माण करते हुए राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में योगदान करना चाहिए। 125 वर्ष बाद भी आज स्वामी विवेकानन्द का जीवन दर्शन उनके द्वारा दी गई प्रेरणायें भारत राष्ट्र का पुर्ननिर्माण कर सकती हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से अध्ययन के साथ-साथ धर्म दर्शन एवं अध्यात्म को जीवन में स्थान देते हुए भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को ग्रहण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डा.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने 125 वर्ष पूर्व भारत की धर्म ध्वजा एवं अध्यात्म का परचम लहराते हुए दुनिया के लगभग 150 देशों को भारत के धर्म दर्शन एवं संस्कृति से परिचित कराते हुए विश्व धर्म सम्मेलन में कहा था कि हमारे राष्ट्र की परम्परा है हम सभी धर्मो का समान आदर करते हैं। हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं क्योंकि सभी धर्मों की माता भारत देश है। उन्होंने कहा था कि हम सभी विश्व के सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं। सहनशीलता का हमारा दर्शन एवं विचार है।  इसी क्रम में अन्य वक्ताओं के रुप में महाविद्यालय प्रबंधक प्रदीप चौबे,  भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश लोधी, प्राचार्य डा.अवधेश अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन को पढ़ने एवं अनुकरण करने की अपील की। इस दौरान मुख्य रुप से हरीराम निंरजन, जगदीश सिंह लोधी, देवेंद्र सिंह, रमेश कुशवाहा, चन्द्रशेखर,  देवेन्द्र गुरु, रत्नेष तिवारी, राजेश लिटौरिया, राजकुमार जैन, अजय पटैरिया, प्रमोद बड़ौनिया, दीवान विक्रम सिंह, फहीम बख्श, अंकित चौबे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी की जिला प्रभारी वर्षा जैन ने किया व प्राचार्य डा.अवधेश अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed