{"_id":"e5f3e04403cb9ad9b024e8eb5ebf70a8","slug":"supervisor-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर को हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा शहर में ऊं साईं कंप्यूटर्स के माध्यम से विद्युत बिलिंग का कार्य कराया जा रहा है। उक्त कंपनी के सुपरवाइजर तौफीक सलीम मून द्वारा शहर में तीन वर्षों से लगातार बिजली उपभोक्ताओं के घर- घर जाकर मीटर रीडरों की सहायता से बिलिंग का कार्य कराया जा रहा है। इतने समय से बिलिंग कार्य कराने के बाद भी शहर में अब तक तीस प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं की बिलिंग का कार्य प्रभावित चल रहा है। इसके लिए विद्युत अधिकारियों द्वारा कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन बहुत अधिक सुधार नहीं हो सका।
वहीं, कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा कार्रवाई न किए जाने से विभागीय अधिकारियों में भी नाराजगी थी, जिस पर कई बार चेतावनी भी दी गई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा शहर में शत-प्रतिशत बिलिंग नहीं किए जाने और बिल नहीं बनाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते ब्रांच मैनेजर अश्विनी हिंगवासिया ने नगर में कार्यरत सुपरवाइजर तौफीक सलीम मून को हटा दिया। साथ ही उनके स्थान पर झांसी से कंपनी के वसीम बेग को नगर का सुपरवाइजर बनाया गया है। इनके साथ नगर में पीयूष शर्मा को कंपनी का मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन