{"_id":"678ff274b1390ac4f80a0789","slug":"summons-issued-to-rahul-gandhi-to-appear-in-court-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-128093-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राहुल गांधी को न्यायालय में हाजिर होने के लिए समन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राहुल गांधी को न्यायालय में हाजिर होने के लिए समन जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिविल जज सीनियर डिविजन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हाजिर होने के लिए समन जारी किया है। 14 फरवरी की सुबह 10.30 मिनट पर उन्हें स्वयं या अधिवक्ता को प्रस्तुत होने के आदेश जारी किए हैं।
न्यायालय ने यह समन अधिवक्ता भगवत प्रसाद पाठक की याचिका पर जारी किया है। अधिवक्ता ने दायर याचिका में बताया कि 22 नवंबर 2023 को राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान बाड़मेर में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को पनौती कहा था। उन्होंने इस प्रकार के असंसदीय भाषा पर रोक लगाने की मांग की थी। न्यायालय से पांच लाख 50 हजार रुपये की डिक्री निर्धारित कर इसे राहुल गांधी से दिलाने का अनुरोध किया था। न्यायाधीश ने राहुल गांधी को 14 फरवरी को स्वयं या फिर उनके अधिवक्ता को प्रस्तुत होने के लिए समन जारी किया है। अगर कोई हाजिर नहीं होता है तो एक पक्षीय वाद निस्तारण कर दिया जाएगा।