फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sukma dukma damm bridge

सुकवां-ढुकवां बांध के पुल का निर्माण नहीं होने पर नाराजी

Fri, 21 Jun 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
sukma dukma damm bridge
जिला योजना की बैठक करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : LALITPUR
फोटो- 21
विज्ञापन

सुकवां-ढुकवां बांध के पुल का निर्माण नहीं होने पर नाराजी
प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों जिला योजना समिति की की बैठक कर समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला योजना के अंतर्गत बहुउद्देशीय हॉल का जीर्णोद्धार कार्य शामिल करते हुए 40 लाख रुपये की धनराशि जिला योजना समिति द्वारा अनुमोदित कर दी गई है। अब खेल निदेशक को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रभारी मंत्री ने सुकवां-ढुकवां बांध के पुल का निर्माण नहीं होने पर एमआई अधिशासी अभियंता पर नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा में बताया कि 16 ग्रामों को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर /मेलों का आयोजन किया गया था। ग्राम पठा वियजपुरा एवं बिरारी में लगे शिविर में पशु पालकों को अच्छे दुग्ध उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास में प्राप्त 2.55 करोड़ रुपये का शत प्रतिशत उपभोग कर लिया गया। मनरेगा में 2018-19 में 5544 परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिलाया गया है। लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिला योजनान्तर्गत 85 बोरिंग पूरी हो गई हैं। जिला विज्ञान क्लब के कार्यक्रमों के बारे में बताया गया कि परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों को कक्षाओं में विज्ञान की नई तकनीकों की जानकारी देने के निर्देश दिये गए हैं। गत वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये जल संरक्षण, अंधविश्वास निवारण आदि कार्यक्रमों में व्यय किए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 79 चिकित्सकों के सापेक्ष 45 चिकित्सक तैनात हैं। सांसद निधि से एक एंबुलेंस प्राप्त हुई है जो रोस्टर के अनुसार समस्त ब्लॉकों में चिकित्सा सेवायें दे रही है। जिला योजना में तीन चिकित्सालयों के भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित किए हैं। पूल्ड आवास निर्माण के तहत बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 236.88 लाख रुपये प्रस्तावित थे, लेकिन आवंटन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात पेयजल परियोजनाओं में से तीन (जामुनधानाकलां, बरखिरिया एवं भुचेरा का कार्य शत-प्रतिशत कराते हुए जलापूर्ति करा दी गई है। चार परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। साथ ही जितने डैम बनाये गए उनकी सूची व फोटो तलब किये।
प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ-2018 के अन्तर्गत 92 कृषकों के व्यक्तिगत दावे प्राप्त हुए थे, जिनमें से 85 दावे स्वीकृत किये गए थे। 55 दावे पात्र पाए गए, जिनके बीमा क्लेम की धनराशि 13,91,10400 रुपये संबंधित बैंक शाखाओं में भुगतान की जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बताया 2527 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 2527 लाभार्थियों को प्रथम किस्त व 2514 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त एवं 2491 को तृतीय किस्त की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छज्जा गिरने की घटना पर पीओ एसएसटी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, छात्रवृत्ति, पेंशन योजना, खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की।
बैठक में निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार एवं उनकी टीम को खेत तालाब योजना के तहत जल संरक्षण हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न पुरस्कार स्वरुप प्रदान किया गया।

बैठक में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि एमके त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा जगदीश सिंह लोधी, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा सहित समस्त अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed