फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suiside

आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर लिखा लव इज लाइफ

Sun, 04 Feb 2018 01:14 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 04 Feb 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
suiside
suicide - फोटो : demo
जखौरा थानांतर्गत पिपरा गांव निवासी प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।  आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले ही राहुल ने अपनी फेसबुक आइ-डी पर संगीता के साथ दो फोटो पोस्ट की। इसमें एक फोटो पर लव इज लाइफ का कैप्शन लिखा। यह फोटो कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है। दूसरी फोटो रेलवे ट्रैके पास ही खींची हुई प्रतीत हो रही है। इन दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में परिजनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। लेकिन फोटो के कैप्शन से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने छिपाई गांव के पास से निकली रेलवे लाइन पर युवक और युवती का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती के प्रयास किए तो उनकी पहचान पिपरा गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा उम्र 22 साल और संगीता विश्वकर्मा उम्र 19 साल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने बताया कि संगीता की मां ने शनिवार की सुबह तीन बजे देखा कि उसकी पुत्री अपने बिस्तर पर नहीं है। तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी तो शिनाख्त की। मृतका तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटी थी। वहीं लड़के के परिजनों ने बताया कि राहुल भी सुबह तीन बजे अचानक गायब हो गया। इसकी जानकारी जब उसकी मां को हुई तो उसने फोन कर राहुल से बात की। इस पर राहुल ने कुछ देर में घर लौट आने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी। राहुल चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। दोनों के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने लगा दी थी बंदिशें
ग्रामीणों की मानें तो दोनों का प्रेम-प्रसंग पिछले सात-आठ महीने से चल रहा था। इसकी जानकारी तीन महीने पहले लड़की के मोबाइल से एक नंबर मिलने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की और पुलिस में नंबर की शिकायत करने की बात की। लेकिन, गांव के कुछ लोगों की मदद से मामले को रफा-दफा करवा दिया गया। रिस्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन होने के कारण दोनों के परिजनों ने आपस में मिलने पर बंदिशें लगा दीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कारण ही दोनों ने आत्महत्या करने का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed