फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide hanging

युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान

Tue, 17 Nov 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
suicide hanging
hang.jpg - फोटो : hang.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर में एक युवक ने किसी बात से झुब्ध होकर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जखौरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम रायपुर निवासी राजकुमार (32 वर्ष) पुत्र आशाराम अहिरवार रविवार की देर शाम को किसी बात से परेशान था और घर में झगड़ा करके खुदकुशी करने की बात कर रहा था। इसके बाद रात में वह ठीक रहा और उसने सुबह उठकर दैनिक क्रिया से निपटकर नाश्ता भी किया, फिर वह रस्सी उठाकर अपने कमरे में चला गया और अंदर से कमरे के दरवाजे बंद कर लिए। यह देख उसके बच्चों ने परिजनों को यह बात बताई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उसका कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि राजकुमार फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा रामसेवक ने बताया कि उनका भतीजा राजकुमार शाम से ही खुदकुशी करने की बातें कर रहा था। जब वह सुबह रस्सी लेकर कमरे में चला गया तो उसके बच्चों ने देख लिया और उसे व अन्य परिजनों को बताया, तब जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मृतक के दो पुत्र हैं और वह तीन भाइयों में छोटा था। खुदकुशी करने का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed