फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sudhasagar ji maharaj

ललितपुर: मुनि पुंगव सुधासागर का ससंघ टीकमगढ की ओर विहार

Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
sudhasagar ji maharaj
ललितपुर। आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज, मुनि पूज्य सागर महाराज, मुनि धैर्य सागर महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज का शुक्रवार को टीकमगढ़ की ओर विहार हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मुनि ससंघ को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

बीते साल जुलाई में चतुर्मास के लिए जिले में आए मुनि सुधासागर महाराज ने करीब सात माह के दौरान अध्यात्मिक माहौल देकर जैन समाज का मार्गदर्शन किया। उन्होंने चातुर्मास के दौरान संस्कार साधना शिविर लगाए। देवोदय तीर्थ देवगढ् में 41 जिनालयों में सामूहिक अभिषेक कराया। बांसी में नव निर्मित जिनालयों की मूर्ति प्रतिष्ठा व गजरथ महोत्सव में भाग लिया। सतोदय तीर्थ सीरोन में भगवान शांतिनाथ का अभिषेक और अभिनंदनोदय तीर्थ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्य दिया।
विज्ञापन

मुनिश्री ने अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र में विराजित अभिनंदननाथ भगवान के दर्शन के उपरांत दोपहर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विहार किया। धर्म प्रेमियों ने अपने अपने घर के बाहर पाद प्रक्षालन एवं आरती कर पुण्य लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनिश्री टीकमगढ़ में नंदीश्वर कॉलोनी में होने जा रहे पंचकल्याणक में शामिल होंगे। महाराजश्री वर्णी चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक होते हुए कैलगुवां तिराहे से बानपुर रोड की ओर प्रस्थान कर गए। रात्रि विश्राम ग्राम बिरारी में हुआ। इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ.अक्षय टडैया, राजेंद्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन निवर्तमान पार्षद, शीलचंद, अखिलेश, मनोज, कोमलचंद, आकाश जैन, अविनाश सिंघई, मेला कैप्टन नरेंद कडंकी, कैप्टन राजकुमार जैन, महेंद्र सिंघई, वैभव जैन टिन्ना, स्वदेश गोयल,अक्षय अलया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed