{"_id":"6629a3245649b909aa032fe4","slug":"students-who-fail-in-one-subject-will-be-able-to-improve-their-marks-through-compartment-exam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113731-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक विषय में फेल विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा से सुधार सकेंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक विषय में फेल विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा से सुधार सकेंगे अंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड के घोषित 10वीं, 12वीं के रिजल्ट में एक विषय में असफल छात्र अपने अंक को कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार सकेंगे। अभी बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं, लेकिन नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। उम्मीद से कम नंबर आने पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं एक विषय में असफल रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी बोर्ड की ओर से एक विकल्प रखा गया है। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अंक सुधार सकते हैं। बोर्ड से कंपार्टमेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसकी तैयारी जिला स्तर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग करता है। निर्धारित तिथि पर यह परीक्षा आयोजित की जाती है। जल्द ही इस प्रक्रिया के शुरू होने की उम्मीद है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड से कंपार्टमेंट आवेदन का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।