{"_id":"66e733f877df1e0175097fa4","slug":"students-who-are-weak-in-subjects-will-be-identified-and-additional-classes-will-be-conducted-lalitpur-news-c-131-ltp1001-120897-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चिह्नित किए जाएंगे विषय में कमजोर छात्र, चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चिह्नित किए जाएंगे विषय में कमजोर छात्र, चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जो किसी विषय में कमजाेर हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए उनके लिए उपचारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 39 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, जिसमें 31 राजकीय हाईस्कूल और आठ इंटर कॉलेज हैं। इनमें करीब 40 हजार छात्र-छात्राएं हैं। इन विद्यालयों में ऐसे छात्र-छात्राएं, जो किसी विषय में कमजोर हैं या विषय समझने में दिक्कत आ रही है, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। इन छात्र-छात्राओं को अन्य छात्र-छात्राओं की बराबरी पर लाने का प्रयास किया जाएगा। हर विषय की उपचारात्मक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कक्षा 9 से 12 तक के ऐसे छात्र जो अनुपस्थित या बीमार रहे हों, जिनके सीखने की गति थोड़ी धीमी हो या आत्मविश्वास की कमी हो, ऐसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विषय में कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उनको अन्य छात्रों की बराबरी पर लाने के लिए उपचारात्मक कक्षा में शिक्षण कार्य कराया जाएगा।