{"_id":"66105fba90599093a90b2924","slug":"students-of-council-and-kasturba-gandhi-schools-will-become-proficient-in-sports-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112830-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के छात्र खेलकूद में बनेंगे दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के छात्र खेलकूद में बनेंगे दक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय के साथ उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ बच्चों को पारंपरिक खेलकूद में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में स्पोर्ट क्लब का गठन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर स्कूलों में खेलकूद की सामग्री खरीदने की कवायद शुरू हो गई है।
जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय और छह कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में इसकी शुरुआत की जाएगी। यहां पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ अब पारंपरिक खेलों एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम में दक्ष किया जाएगा। इसके साथ उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में स्पोर्ट क्लब का गठन किया जाएगा, इसमें खेलकूद प्रभारी शिक्षक और खेलों में रुचि रखने वाले 10 छात्र शामिल होंगे।
इस क्लब के जरिए पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं विद्यालय स्तर पर अन्य खेलकूद की गतिविधियां होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ाने का प्रयास शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित धनराशि के अनुसार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए खेलकूद सामग्री खरीदी जाएगी।