{"_id":"65d65d13af87ffc7020574e7","slug":"students-blocked-indira-chowk-for-not-giving-admit-card-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110743-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रवेश पत्र न देने पर छात्रों ने इंदिरा चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रवेश पत्र न देने पर छात्रों ने इंदिरा चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के एक दिन पहले तक फीस जमा न करने वाले कुछ परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र रुक जाने पर विद्यार्थी परिषद की अगुआई में छात्रों ने इंदिरा चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने डीआईओएस व प्रधानाचार्य से मोबाइल पर वार्ता कर प्रवेश पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील प्रमुख आजाद सिंह चौहान और तहसील संयोजक शरद सेन के नेतृत्व में छात्रों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नाराहट रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने कुछ छात्रों की फीस जमा न होने के कारण उनके प्रवेश पत्र रोक दिए, इससे परीक्षार्थी परेशान होकर विद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विद्यार्थियों की घरेलू परिस्थितियां खराब चल रही हैं, जिनसे वे अभी फीस भरने में असमर्थ हैं। सत्र के अंत तक फीस जमा कर देने के आश्वासन पर भी विद्यालय प्रबंध समिति ने प्रवेश पत्र आवंटित नहीं किए। यदि परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे तो उनके जीवन से खिलवाड़ होगा। उपजिलाधिकारी ने छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य से बात करने के बाद उन्हें प्रवेश पत्र दिलाने का आश्वासन दिया, जिस पर छात्रों ने जाम खोल दिया।
-- -- -- -- -- -वर्जन
प्रधानाचार्य को तत्काल निर्देश देकर जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र रुके थे, उन्हें दिलवा दिए गए।-ओपी सिंह, डीआईओएस