फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student who went to bathe in the pond drowned to death

Lalitpur News: तालाब में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत

Sat, 19 Oct 2024 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Student who went to bathe in the pond drowned to death
बार/ललितपुर। दोस्तों के साथ तालाब में नहाते समय छात्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गोताखोरों ने किशोर के शव को खोजकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

कस्बा बार निवासी पवित्र जोशी (14) पुत्र मुकेश जोशी शुक्रवार सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ कस्बा स्थित तालाब पर नहाने गया था। वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथी बच्चे शोर मचाने लगे। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पवित्र जोशी पानी के अंदर समा चुका था। थोड़ी देर में पवित्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

किशोर के डूबने की सूचना पर लोग तालाब पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पवित्र को खोजा गया। कुछ देर बाद गोताखोरों ने पवित्र को निकाला। पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनो ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा 10वीं में पढ़ता था।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed