{"_id":"699208b6fd147a72690f026c","slug":"student-pressured-to-marry-threatened-to-burn-her-when-she-refused-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151697-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छात्रा पर शादी का बनाया दबाव मना करने पर जलाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छात्रा पर शादी का बनाया दबाव मना करने पर जलाने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाने और मना करने पर पेट्रोल डालकर जला देने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी।
इसमें बताया कि उसकी पुत्री एनएमवी कॉलेज में पढ़ती है। इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से प्रशांत साहू निवासी कर्माबाई नगर से बातचीत होने लगी थी। इसी दौरान विपक्षी ने उसकी पुत्री की कुछ फोटो अपने फोन में ले ली थी।
जब उसकी पुत्री ने बात करने से मना किया तो विपक्षी ने उसकी पुत्री की फोटो वायरल करके रिश्तेदारों व अन्य लोगों को भेजने की धमकी देने लगा। पुत्री जब कॉलेज व ट्यूशन जाती है तो उसका पीछा करके उसे रास्ते में रोककर धमकाता है।
विज्ञापन
छह फरवरी की शाम को वह पुत्री को लेकर कचहरी चौराहा से रेलवे स्टेशन जा रहा था। तब आरोपी ने उसका पीछा किया और कहा कि उसका पुलिस ने क्या बिगाड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद