{"_id":"68e41dbde7bc8da4e303746e","slug":"student-gang-raped-in-a-moving-car-on-the-highway-two-booked-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-143964-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। वजीफा का फार्म भरकर घर जा रही छात्रा से चलती कार में दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे बबीना के पास तक ले गए और गाड़ी को वापस मोड़कर हाईवे पर ही छोड़ दिया। थाना जखौरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 18 वर्षीय लड़की ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 4 अक्तूबर की दोपहर को वह घर से कस्बा बांसी में स्कॉलरशिप (वजीफा) का आनलाइन फार्म भरवाने गई थी। इसके बाद वह अपने घर पैदल जा रही थी। खरखरी चेकडैम के पास पहुंची थी कि उसे नितिन ठाकुर अपनी गाड़ी लेकर मिला।
वह नितिन ठाकुर को स्कूल में पढ़ाने के लिए इंटरव्यू देने के समय करीब ढाई महीने से जानती थी। इस कारण वह नितिन की गाड़ी में बैठ गई। तब नितिन का दोस्त गाड़ी चला रहा था। नितिन गाड़ी मे पीछे वाली सीट पर बैठा था। रास्ते में नितिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गाड़ी नितिन चलाने लगा, तब नितिन के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दोनों आरोपी उसे बेतवा नदी के आगे बबीना से पहले कट तक ले गए और वहां से मोड़कर ललितपुर की तरफ आए। शाम करीब सात बजे सोरई रोड के सामने स्थित मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। दोनों आरोपियों ने उसे चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी थी।
सीओ अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।