फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student falls from the roof of a two-storey house and dies

Lalitpur News: दो मंजिला मकान की छत से गिरी छात्रा, मौत

Thu, 14 Aug 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Student falls from the roof of a two-storey house and dies
ललितपुर। मंगलवार शाम को थाना नाराहट के ग्राम धौलपुरा निवासी छात्रा मीना अपने मकान की दूसरी मंजिल के छत से गिर गई। वह गंभीर घायल हो गई और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम धौलपुरा निवासी मीना (18) पुत्री जितेंद्र अपने मकान की दूसरी मंजिल की छत पर गई थी। अचानक छत से सड़क पर गिर गई। चीख पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां रात में उसकी मौत हो गई। मीना ने इसी साल 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। एक दिन पूर्व ही वह अपने मामा के यहां से घर आई थी। माता पिता दिल्ली मजदूरी के लिए गए हैं। मीना अपने भाई के साथ दादा दादी के पास रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed