फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Strong winds, lightning blocking

तेज हवाओं से टूटे तार, बिजली रही ठप

Tue, 30 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Strong winds, lightning blocking
bijli pol - फोटो : demo
रविवार को नौ तपा के चौथे दिन जहां जनता भीषण गर्मी से परेशान रही, वहीं रात में तेज हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। तेज हवा के चलते कई जगह बिजली के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते सुबह नगर की पेयजल आपूर्ति ठप रही। वहीं, कई स्थान पर पेड़ गिरे। गेवरा में खपरैल गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही देवामाता टपरियन में बिजली के तारों की चपेट में आने से पिता पुत्र झुलस गए।       
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में इस बार के मौसम की सबसे अधिक गर्मी थी। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रात में मौसम ने यकायक परिर्वतन हुआ। तेज हवाए चलने लगी। बाद में रात में काफी समय तक तेज हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ गिर गए। कई मकानों एवं दुकानों के ऊपर गर्मी से बचने के लिए लगी त्रिपाल तक हवा में उड़ गई। तेज हवा के चलते रात में ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ा गई।       
विज्ञापन

सोमवार को सुबह मौसम में यकायक बदलाव आया। आसमान में काले बादल छा गए। जब तक लोग मौसम के मिजाज को समझते तब तक आसमान से जमकर बारिश होने लगी।  जिसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बारिश के बाद लोगों को कुछ राहत अवश्य महसूस हुई। सोमवार को पूरे दिन मौसम पल पल अपने रंग बदलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में      
तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से पिता पुत्र  झुलसे      
तालबेहट (ललितपुर)। रविवार की रात तेज आंधी में विद्युत तार गिर गए। सोमवार को देवामाता टपरियन में जमीन पर पड़े नंगे विद्युत तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से श्रीपत 65 वर्ष पुत्र प्यारेलाल झुलस गया। उसे बचाने गया उसका पुत्र समरथ 25 वर्ष भी झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया।

खपरैल गिरने से महिला गम्भीर
तालबेहट (ललितपुर)। तेज आंधी में थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में राजेन्द्र का एक खपरैल मकान गिर गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी पत्नी भागवती गम्भीर रूप से चोटिल हो गई। उसे रात में उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गम्भीर हालत होने पर उसे मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।


माताटीला में तार टूटने से पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई
तालबेहट (ललितपुर)।तेज आंधी के चलते माताटीला में विद्युत तार टूट गए। जिससे माताटीला की विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस कारण माताटीडला से फिल्टर पम्प तक पानी की आपूर्ति न होने के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed